सोने की चिड़िया कहे जाने वाले देश में चांदी के कौवों का प्रवेश
Thursday, 25 October 2012
जहाँ डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती बसेरा,
वह भारत देश है मेरा |२|
वर्तमान की स्थिति को देख कर ऐसा लगने लगा है मानो उपरोक्त पंक्तियाँ कहीं दादी और नानी माँ की लोरियों की जगह ना ले लें | मेरा भारत, मेरे सपनों का भारत, हमारा भारत, हम सबका भारत, भगत का भारत - बिस्मिल का भारत, चंद्रशेखर का भारत - चाणक्य का भारत, आर्यभट का भारत - बाण भट्ट का भारत, मंगल का भारत – कुंवर का भारत, भरत का भारत और अहिंसावादी भारत | भारत वर्ष ने अपने पन्नों में ऐसे - ऐसे इतिहास को संजोग कर रखा है साथ ही साथ भारत माता ने ऐसे शूरवीर सपूतों को जन्म दिया है की इनके गौरव गाथा को सुनकर हम सब अपने आप में गौरवान्तित महसूस करते हैं |
विदेशी लुटेरों से लुटता भारत, काल - काल से वृहदभारत से सिमटता भारत और फिरंगियों से सिकुड़ता भारत – ठिठुरता भारत | चाहे वह सिकंदर हो या चंगेज, गौरी हो या गजनी, मुग़ल हो या अंग्रेज |
जब इतिहास की ओर हम झांकते हैं तो हमें देखने को मिलता है की विदेशी ताकत हमारे देश के ऊपर गिद्ध की तरह नज़र गडाये रहे, जब जिसको मौका मिला झपट्टा मार बैठे | सबने हमारे देश को जम कर लुटा, हमारी संस्कृति और सभ्यता को छिन्न – भिन्न किया |
काग चेष्टा, बको ध्यानम्, श्वान निद्रा तथैव च।
अल्पहारी, गृहत्यागी विद्यार्थी पंचलक्षणम् ।।
उपरोक्त श्लोक वास्तव में विद्यार्थी जीवन पर प्रकाश डालता है, लेकिन अगर गौर किया जाये तो फिरंगी इस श्लोक को व्यापार जगत में इसका बखूबी इस्तेमाल करते चले आ रहे हैं | हमारा देश “ जहाँ डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती बसेरा “ | इस सोने की चिड़िया की शक्तियों का आभास सदैव विदेशी ताकतों को ही क्यों होता चला आ रहा है ? हमारा तंत्र अपनी शक्तियों से क्यों नहीं परिचित है ? व्यापार के लिए भारतीय बाजार को सर्वोतम मानकर विदेशी तंत्र गिद्ध की तरह नज़र गडाये रहते हैं और हमारा तंत्र अपनी शक्तियों से अपरिचित होकर बार - बार उन्हें व्यापार के लिए सहमति देते चले आ रहे हैं जिसका खामियाजा हम काल दर काल से भुगते चले आ रहे हैं | हमारे घरेलु बाजार में डॉलर के निवेश से ही हमारा पूर्ण उत्थान होगा ऐसा कहना या सोंचने का तात्पर्य है की देश के सवा अरब आबादी के हाथों को अपाहिज ठहराना | चांदी के कौवों का प्रलोभन देकर साजिश रचने की कोशिश ? वर्तमान की स्थिति को भांपते हुए, इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता की दलाली की बू आती है | हमारे देश से भी काफी छोटे कुछ देशों की अर्थव्यवस्था आज हमसे मजबूत है, ऐसा क्यों है ? इंग्लैण्ड ! जहाँ उसकी धरती पर खनिज सम्पदा का नामोनिशान तक नहीं है | विक्टोरिया ! जिसका पूरे विश्व पर आधिपत्य रहा, जिसके सामराज्य में कभी सूर्यास्त नहीं हुआ | संसार की सबसे प्राचीनतम धर्म, वेद – शास्त्र इत्यादि हमारी है, हमने की पूरे विश्व को अपने ज्ञान की ज्योति से प्रजवलित किया | इसके बावजूद भी फिरंगी ऐसी कौन सी रुपरेखा तयार करते हैं की उनकी विद्या, हमारी अर्थव्यवस्था पर भारी पड़ती जान पड़ती है |
तक्षशिला नालंदा का इतिहास फिर लौटकर आयेगा
तक्षशिला व नालंदा विश्वविद्यालय के वे पायें आज भी गवाह हैं, की हमने ही पूरे विश्व को अपने ज्ञान रूपी ज्योति से प्रकाशमय किया है | भले ही उन पायों पर आक्रमणकारियों के धुल की चादर चढ गई हों, लेकिन आज भी उनमें जंग नहीं लगी | हमें आवश्यकता है की हम अपने अन्दर छिपे दिव्य शक्तियों से परिचित होकर अपनी प्रतिभा के बल बूते पर अपने राष्ट्र और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभाएं |
भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद, आर्यावर्त का इतिहास अमर रहे, सूर्य के प्रकाश से जम्बूदीप सदा प्रकाशमय रहे | जय हिंद |
लेखक – संतोष कुमार